संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिंदगी शायरी ।। Zindagi Shayari

जिसकी भी चाहत की इस दिल ने  वो हर चीज मुझ से दूर होती गई थी मुस्कुराहट से कभी दोस्ती अपनी वो भी जाने क्यों मुझ से दूर होती गई मिलती थी वो ख्वाबों में अक्सर मुझे इसलिए नींद भी मुझ से दूर होती गई सुनी ही नही रब ने कोई फरियाद मेरी मेरी मोहब्बत भी मुझसे दूर होती गई बहुत मनाया मैंने जिंदगी को कपिल पर जिंदगी भी मुझ से दूर होती गई

ख्वाब शायरी ।। Khwab Shayari

कुछ ख्वाब मेरे आधे अधूरे रह गए  कुछ ख्वाब मेरे पूरे के पूरे ही ढह गए  कुछ बिक गए जरूरत के बाजार में कुछ बिना खरीददार के ही रह गए  कुछ ने बदल लिया अब रास्ता अपना  कुछ कपिल की आंखों में ही बह गए  कुछ ख्वाब बस गए है मेरी धड़कनों में  कुछ ख्वाब हमेशा के लिए अलविदा कह गए