ख्वाब शायरी ।। Khwab Shayari
कुछ ख्वाब मेरे आधे अधूरे रह गए
कुछ ख्वाब मेरे पूरे के पूरे ही ढह गए
कुछ बिक गए जरूरत के बाजार में
कुछ बिना खरीददार के ही रह गए
कुछ ने बदल लिया अब रास्ता अपना
कुछ कपिल की आंखों में ही बह गए
कुछ ख्वाब बस गए है मेरी धड़कनों में
कुछ ख्वाब हमेशा के लिए अलविदा कह गए
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें