संदेश

उदासी शायरी ।। Udasi Shayari

पहले तुम सोने नही देते थे पर अब नींद नहीं आती है  पहले तुम्हे देख कर जिया नही जाता था  पर अब तुम्हारे बिन मौत नही आती है  देख लेती है मेरी आंखे वैसे बहुत दूर तक पर तेरी तस्वीर इन आंखों से नही जाती है  बहुत पुकारता हू मै तुम को मेरे बेटे नमन पर तुम तक मेरी आवाज़ क्यों नही जाती है  हस लेता हू तेरी बातों को याद कर के कभी कभी पर मेरे इस दिल से उदासी नहीं जाती है  लड़ाई इंसान से होती तो मैं जीत जाता कपिल पर खुदा से तो सारी दुनिया हार जाती है  Miss you Naman

जिंदगी शायरी ।। Zindagi Shayari

जिसकी भी चाहत की इस दिल ने  वो हर चीज मुझ से दूर होती गई थी मुस्कुराहट से कभी दोस्ती अपनी वो भी जाने क्यों मुझ से दूर होती गई मिलती थी वो ख्वाबों में अक्सर मुझे इसलिए नींद भी मुझ से दूर होती गई सुनी ही नही रब ने कोई फरियाद मेरी मेरी मोहब्बत भी मुझसे दूर होती गई बहुत मनाया मैंने जिंदगी को कपिल पर जिंदगी भी मुझ से दूर होती गई

ख्वाब शायरी ।। Khwab Shayari

कुछ ख्वाब मेरे आधे अधूरे रह गए  कुछ ख्वाब मेरे पूरे के पूरे ही ढह गए  कुछ बिक गए जरूरत के बाजार में कुछ बिना खरीददार के ही रह गए  कुछ ने बदल लिया अब रास्ता अपना  कुछ कपिल की आंखों में ही बह गए  कुछ ख्वाब बस गए है मेरी धड़कनों में  कुछ ख्वाब हमेशा के लिए अलविदा कह गए 

जज़्बात शायरी ।। Jazbat Shayari

क्या कीमत लगायोगे तुम मेरे जज्बातों की कपिल जज्बातों की लोग कहा अब परवाह करते है  नहीं समझता है कोई मेरे दिल के जज्बातों को  मेरे लिखे अल्फाजों पर लोग वाह वाह करते है 

उम्मीद शायरी ।। Umeed Shayari

जिसे तुमने खो दिया उसे पा ना सका कोई ख्वाब उम्मीदों के जिंदा है मार ना सका कोई है आरजू आज भी कपिल को बस तेरी सनम  तेरी जगह इस दिल में कभी ले ना सका कोई मेरे दिल के सागर की गहराइयों में है नाम तेरा इस सागर को आज भी पार कर ना सका कोई मर जाऊं तेरे इश्क में तो शायद कोई बात बने जिंदा रह कर इश्क की बन मिसाल ना सका कोई

खैरियत शायरी ।। Khariyat Shayari

खुदा इजाफा करे तुम्हारी खैरियत में कपिल बीमार तुम होते हो तो शहर वीरान हो जाता है

ख्वाब शायरी ।। Khwab Shayari

एक ख्वाब टूटा था कपिल फिर कभी नींद नही आई  सब छोड़ गए साथ मेरा बस रह गई मेरी परछाई  एक अरमान देता है दस्तक  रोज मेरे दरवाजे पर आकर मैं देखता हु रोज उसको मगर मैने उस से कभी नजर नहीं मिलाई  नाम तेरा रहता है हमेशा जुबान पर पर देता नही कभी किसी को सुनाई टुकड़े टुकड़े हो गया है दिल मेरा  कपिल तुम्हारे सिवा कौन करेगा सिलाई 

रोशनी शायरी ।। Roshni Shayari

रोज रात आती है और रोज रात चली जाती है कपिल अपनी जिंदगी में रोशनी क्यों नही आती है  एक किस्सा तुम्हारा याद आता है मुझको रोज तुम्हारी यादें मेरे इस दिल से क्यों नही जाती है  मेरी इन सांसों में भीं महकती है खुशबू तुम्हारी  मेरी यह सांसे चलना बंद क्यों नही हो जाती है

Yaad Shayari ।। याद शायरी

अगर तेरी यादें मुझे जीने दे कपिल तो फुर्सत से मैं सोंचू मरने के लिए कब से कर रहा हूं मैं इंतजार तुम्हारा करो कोई इशारा तुम मेरे चलने के लिए बस एक ख्वाब ही काफी है तुम्हारा कमबख्त इस दिल के मचलने के लिए तस्वीर तुम्हारी बस गई है इस दिल में कहां किसने था इसको दिल में बसने के लिए अब जिया नहीं जाता हो कर तुमसे जुदा बनाओ कोई बहाना तुम मुझसे मिलने के लिए

कहानी शायरी । Kahani Shayari

  यहां कहानी तुम्हारी खत्म हुई होगी  तुम देखना मेरे किस्से लंबे चलेंगे अब जो हंसते हैं मेरी नाकामी पर तुम देखना एक दिन मेरे नाम से जलेंगे माना आज तेरी बेवफाई है सब की जुबान पर तुम देखना एक दिन मेरी कामयाबी के पर्चे छपेंगे आज तुम्हारा वक्त है चलो कर लो दगाबाजी  तुम देखना एक दिन मेरे नाम के दौर चलेंगे बहुत शौक है ना तुम्हें सिक्के इकट्ठे करने का तुम देखना एक दिन कपिल के नाम के सिक्के चलेंगे|

याद शायरी ।। Yaad Shayari

बहुत कुछ याद रखना पड़ता है एक बस तुम्हें भूल जाने के लिए महफिलों में जाना छोड़ दिया मैंने कौन जाए अपना दिल दुखाने के लिए दिल को बहुत बहलाना पड़ता है कपिल जिंदगी में जरा सा सुकून पाने के लिए

जिंदगी शायरी ।। Zindagi Shayari

मैं गुजार लूंगा अपनी जिंदगी कांटो की सेज पर सुर्ख गुलाबो का हर एक मौसम मुबारक हो तुम्हे 

तड़पना शायरी ।। Tadpana Shayari

तू बता दे आखिर तेरी रजा क्या है मैं अकेला तड़पू इसमें मजा क्या है  मैं कर दू एलान अपनी महोब्बत का  तो बता कपिल के लिए सजा क्या है 

गजल शायरी ।। Ghazal Shayari

 मैं कैसे जी रहा हु मेरा हाल ना पूछो  मुझसे मेरी मोहब्बत के राज ना पूछो मैं कल अपने सनम पर गजल लिखूंगा  कपिल तुम मुझसे कुछ आज न पूछो

कसम शायरी ।। Kasam Shayari

तुझे भूला कर भी देख लिया  तुझसे दूर जाकर भी देख लिया  कपिल तेरा हो चुका है तेरी कसम मैंने खुद को मिटा कर भी देख लिया