उम्मीद शायरी ।। Umeed Shayari
जिसे तुमने खो दिया उसे पा ना सका कोई
ख्वाब उम्मीदों के जिंदा है मार ना सका कोई
है आरजू आज भी कपिल को बस तेरी सनम
तेरी जगह इस दिल में कभी ले ना सका कोई
मेरे दिल के सागर की गहराइयों में है नाम तेरा
इस सागर को आज भी पार कर ना सका कोई
मर जाऊं तेरे इश्क में तो शायद कोई बात बने
जिंदा रह कर इश्क की बन मिसाल ना सका कोई
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें