संदेश

दिसंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बेइंतहा शायरी // Beinteha Shayari

इश्क बेइंतहा किया था मैंने कभी दर्द बेइंतहा मुझे हो रहा है अभी सपने देखे थे जिन आंखों ने कभी आंसू बह रहे उन आंखों में अभी जी नहीं पा रहा मै उसको देख कर  देख कर जिसको मै मरता था कभी

अरसा शायरी // Arsa Shayari

गली एक ही है आज भी उसकी ओर मेरी रास्ते उस से जुदा  हुए एक अरसा हो गया आंखें तलाशती रहती है आज भी उसको उस से आंखें चार हुए एक अरसा हो गया रात बीत जाती है मेरी तारों से बात करते हुए उसको ख्वाबों में देखे हुए एक अरसा हो गया  तबीयत मेरी कुछ नासाज रहती है आज कल उसका हाल मुझे पूछे हुए एक अरसा हो गया वह मेरे दिल में धड़कती है आज भी कपिल मुझे उसके दिल से निकले हुए एक अरसा हो गया

इश्क शायरी // Ishq Shayari

रोज तोड़ता है मुझे इश्क तेरा कपिल रोज मेरी जिम्मेवारी मुझे जोड़ देती है  रोज गुजरना चाहता हूं मै तेरी गली से रोज मेरी जरूरतें मेरा रास्ता मोड़ देती है

मुलाकात शायरी // Mulakat Shayari

मुलाकात तुम कभी मेरे अल्फाजों से कर लो दीदार तुम अपना कभी मेरे ख्वाबों में कर लो  है तुमसे इश्क मुझको बस तुम ये समझ जाओ सांसे ये मेरी तुम चाहो तो अपने नाम कर लो

कागज शायरी // Kagaj Shayari

मुझे उस कागज से भी मोहब्बत हो जाती है  जिस कागज पर तुम अपना नाम लिख देती हो

लफ्ज़ शायरी // Lafaj Shayari

दर्द लफ्जो में पिरो दू अभी हुनर इतना नहीं आया  तुम को भुला कर मुझे तो कभी जीना नहीं आया  तेरी यादों ने रुलाया बहुत मुझे दिन रात सुबह शाम बहुत रोया मैं पर मुझे कभी आंसू पीना नहीं आया मिले गम बहुत मुझ को तेरी इस मोहब्बत में कपिल सब कुछ बिका मेरा पर मुझे गम बेचना नहीं आया

बंद शायरी // Band Shayari

आज से जिक्र तेरा बंद फिक्र तेरी बंद  तुझे सोचना बंद तुझे खोजना भी बंद जिन राहों पर तेरा गुजरना है कपिल उन राहों से अब मेरा गुजरना भी बंद  समझा दिया है मैंने अब अपने दिल को तेरे ख्याल बंद और तेरे ख्वाब भी बंद बहुत आते थे सवाल मेरे जहन में कभी कर दिया है अब मैंने देना जवाब भी बंद हो गई थी तुम से कभी मोहब्बत मुझको चलो आज से तुम्हारी मोहब्बत भी बंद

गली शायरी // Gali Shayari

तुम रोज एक दीदार का मुझ से वादा तो करो फकीर हो जाऊ मैं तेरे गली में हमेशा के लिए 

परछाई शायरी // Parchayi Shayari

वो चांद की परछाई थी ज़मीन पर कभी आईं नहीं मैं खाक ए ज़मीन था हवा उडा भी कभी पाई नहीं बंद हो गया सिलसिला वो इश्क का जो था कभी मिलना बहुत चाहा पर तकदीर मिला कभी पाई नहीं देखता रहा बस दूर से ही मै हमेशा उस को कपिल ना मै आगे बढ़ा और मिलने वो भी कभी आईं नहीं

नाम शायरी ।। Naam Shayari

तेरा नाम जुड़े कभी मेरे नाम से  तुझे मिलू बिना किसी काम से तुम्हें सुनाऊं मैं हाल अपने दिल का तुम सुनो मेरी बातें बड़े आराम से 

उम्मीद शायरी // Ummed Shayari

कुछ भी नहीं बचा इस दिल में तेरे जाने के बाद कपिल बस एक उम्मीद है जो मुझसे जीने की फरियाद करती है

दीदार शायरी ।। Deedar Shayari

कब तक करू मै दूर से ही दीदार उसका मेरे हाथो मे जाने कब आएगा हाथ उसका करो कोई हल अब मेरी मुश्किल का नवीन मुझे रोज ही सताता है हसीन ख्वाब उसका 

फरियाद शायरी // Fariyad Shayari

उजली सुबह से काली रात हो गई  तुमसे मिलने की फरियाद हो गई नींद नहीं आ रही मुझको कपिल तेरी तस्वीर आंखों में आबाद हो गई तेरे इश्क ने छोड़ा कुछ नहीं पास मेरे तेरे इश्क में ज़िन्दगी बरबाद हो गई 

यकीन शायरी // Yakeen Shayari

मै समझा ना पाया उसको जज्बात अपने  वह जो समझी मैंने वैसा कहा भी नहीं था कैसे यकीन दिलाया जाए उसको कपिल उसके सिवा उस से कुछ चाहा भी नहीं था

ज़िन्दगी शायरी // Zindagi Shayari

हर रोज़ ही उलझा देते है मुझ को ख्याल तेरे  मुझे ज़िन्दगी सुलझाने का कोई मौका तो दे 

ख्याल शायरी // Khyal Shayari

तुम्हारी याद तुम्हारी बात तुम्हारा ख्याल हर सुबह यही आते है मेरे दिल से मिलने  तेरे इश्क की धूप लगती है दिल में बिखरने तेरी चाहत के फूल लगते है दिल में खिलने  जब तलब उठती है तेरे दीदार की मुझ को    चल पड़ते है कदम मेरे कपिल तुम से मिलने दिन हो धूप हो फूल हो या हो मेरा ये दिल सब के सब लगते है तुम को देख कर खिलने

ख्वाहिश शायरी ।। khawahish Shayari

है तुम्हे भूलने की ख्वाहिश मुझ को कपिल इसलिए अब तुम्हे मै याद कम ही करता  हू है तुम से मिलने की ख्वाहिश मुझ को कपिल पर अब मिलने की फरियाद कम ही करता हू

बहाना शायरी // Bahana Shayari

बहला लेता हू दिल को मै किसी बहाने से तुम्हारी यादें मुझ को बहुत परेशान करती है  अक्सर चला आता हू मैं महफ़िल छोड़ कर तुम्हारी बाते मुझ को बहुत परेशान करती है मैं मर जाऊं राहे इश्क में तो बेहतर है कपिल ये ज़िन्दगी मुझ को बहुत परेशान करती है 

जज्बात शायरी।। Jazbat Shayari

नहीं रोक पा रहा मै बहते जज्बात अपने आज मेरा अपने हालात बदलने का मन है    नहीं उम्मीद मुझे किसी के आने की कपिल आज मेरा खुद को ही गले लगाने का मन है