जिंदगी शायरी ।। Zindagi Shayari


जिसकी भी चाहत की इस दिल ने 
वो हर चीज मुझ से दूर होती गई
थी मुस्कुराहट से कभी दोस्ती अपनी
वो भी जाने क्यों मुझ से दूर होती गई
मिलती थी वो ख्वाबों में अक्सर मुझे
इसलिए नींद भी मुझ से दूर होती गई
सुनी ही नही रब ने कोई फरियाद मेरी
मेरी मोहब्बत भी मुझसे दूर होती गई
बहुत मनाया मैंने जिंदगी को कपिल
पर जिंदगी भी मुझ से दूर होती गई




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद शायरी ।। Yaad Shayari

याद शायरी ।। Yaad Shayari

शिकायत शायरी ।। Shikayat Shayari