अरसा शायरी // Arsa Shayari

गली एक ही है आज भी उसकी ओर मेरी
रास्ते उस से जुदा  हुए एक अरसा हो गया
आंखें तलाशती रहती है आज भी उसको
उस से आंखें चार हुए एक अरसा हो गया
रात बीत जाती है मेरी तारों से बात करते हुए
उसको ख्वाबों में देखे हुए एक अरसा हो गया 
तबीयत मेरी कुछ नासाज रहती है आज कल
उसका हाल मुझे पूछे हुए एक अरसा हो गया
वह मेरे दिल में धड़कती है आज भी कपिल
मुझे उसके दिल से निकले हुए एक अरसा हो गया

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

याद शायरी ।। Yaad Shayari

याद शायरी ।। Yaad Shayari

शिकायत शायरी ।। Shikayat Shayari